फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में संभल के खिलाड़ियों ने दिया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मौलागढ़ की पुलिया स्थित टूलिस्ट स्कूल में रविवार को आयोजित जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में संभल की डिफेंस ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। एकेडमी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 51 मेडल जीतकर शानदार सफलता हासिल की। टीम ने 21 गोल्ड, 14 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। कोच चौधरी तंजीम ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास को इस सफलता का श्रेय दिया।
विज्ञापन



कोच तंजीम चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में आदिति शर्मा, अक्ष कुमार, कार्तिक, कनिष्क, शौर्य, ध्रुव, दिनेश कुमार, फिजा फातिमा, अब्दुल राजिक, सानवी टंडन, काव्या, इशानी, अद्विक, मोहम्मद हादी, रजा, आर्यन, शुभ, रवि और गुरप्रीत ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं, तनिष्क, मौलिक, अभिराज, रिद्धिमा, किराशिका, अहाना, किराश्टी, आरव चौधरी, सान्विका, आकाश, अंशिका, प्रशांत और अली नकवी ने सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा आरव चौधरी, नंदिनी, वीर राघव, सत्यम, तुषार, शौर्य, पावनी, लक्ष्य, निहित तोमर, अवंतिका, हितेन, आयांश सैनी, आयांशी और चहल ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया।
खिलाड़ियों की इस सफलता पर कोच चौधरी तंजीम चौधरी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास के दम पर खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें