फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: जामा मस्जिद में पुताई- सजावट के लिए मांगी अनुमति, कमेटी ने ASI को भेजा पत्र... डीएम बोले- लगी है रोक

Mon, 24 Feb 2025 12:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल की जामा मस्जिद कमेटी ने रमजान से पहले मस्जिद की सफाई और पुताई के लिए एएसआई से अनुमति मांगी है। डीएम ने स्पष्ट किया कि मस्जिद एएसआई की संपत्ति है और इस पर कोर्ट की रोक लगी हुई है। प्रशासन ने आवेदन एएसआई को भेज दिया है।
विज्ञापन
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


संभल की जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने एएसआई के मेरठ कार्यालय को पत्र भेजा है। इसमें जामा मस्जिद की पुताई व सजावट किए जाने के लिए अनुमति मांगी गई है। जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली ने कहा है कि रमजान माह से पहले जामा मस्जिद में सफाई, पुताई व सजावट कराई जाती है। यह वर्षों से कराई जाती है।

विज्ञापन


इसके लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई है। इस कार्य को कराने पर एएसआई द्वारा भी कोई आपत्ति नहीं की गई है। लेकिन 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद शांति व्यवस्था कायम रखने और किसी तरह का विवाद उत्पन्न न हो। इसलिए सफाई, पुताई और सजावट की अनुमति दी जाए।

जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने बताया कि जल्द ही एएसआई के मेरठ कार्यालय से अनुमति मिलने की उम्मीद है। उसके बाद सफाई, पुताई और सजावट का कार्य कराया जाएगा। मालूम हो जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल में पांच लोगों की जान चली गई थी। 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
विज्ञापन


इसके बाद से ही जामा मस्जिद और उसके आसपास पुलिस-प्रशासन की निगरानी रहती है। मस्जिद समिति द्वारा मरम्मत की अनुमति मांगे जाने पर डीएम राजेंद्र पेंसिया ने स्पष्ट किया कि यह संरचना पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग एएसआई की संपत्ति है। इस पर किसी भी तरह की कार्रवाई पर कोर्ट ने रोक लगा रखी है।

डीएम ने बताया कि एसडीएम को मस्जिद की सफाई और पेंटिंग के लिए एक आवेदन मिला था, जिसे बिना किसी संशोधन के एएसआई को भेज दिया गया है। मामले को लेकर प्रशासन पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहा है। फिलहाल, इस पर कोई निर्णय एएसआई द्वारा ही लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें