फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: जामा मस्जिद के आसपास अवैध निर्माण को लेकर 33 लोगों को नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब; बाद में कार्रवाई

Wed, 26 Aug 2026 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल महायोजना-2031 के तहत विनियमित क्षेत्र में यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
एक्शन में अधिकारी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशासन ने जामा मस्जिद के आसपास के निर्माणों पर सख्ती दिखाते हुए 33 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराने के मामले में सात दिन में जवाब मांगा है। इस अवधि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

दरअसल, संभल महायोजना-2031 के तहत विनियमित क्षेत्र में यह कार्रवाई की जा रही है।

बुधवार को एसडीएम विकास चंद्र ने निरीक्षण किया था। एसडीएम ने बताया कि जहां निरीक्षण किया गया था वह विनियमित क्षेत्र में आता है। महायोजना-2031 प्रभावी है। ऐसे में बिना नक्शा स्वीकृत कराए गए निर्माण गलत हैं। बताया कि जिन निर्माणों के पास स्वीकृत नक्शे नहीं मिले, उनके खिलाफ धारा 10 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। अब तक 33 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। तीन और लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

सभी को एक सप्ताह में जवाब देना होगा। इसके बाद विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने बताया कि महायोजना के तहत न सिर्फ अवैध निर्माण हटेंगे, बल्कि सड़क की निर्धारित चौड़ाई भी देखी जाएगी। बाजार स्ट्रीट के लिए आरक्षित क्षेत्र, ग्रीन बेल्ट और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े प्रावधानों का भी आकलन होगा। बताया कि जहां-जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा वहां कार्रवाई तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें