फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलः गुन्नौर सीएचसी में कोरोना वैक्सीन की 103 वॉयल जमीं,  टीकाकरण में देरी

Fri, 29 Jan 2021 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुन्नौर सीएचसी पर गुरुवार के टीकाकरण के दौरान वैक्सीन निकालते समय 103 वॉयल जमी हुई मिलीं। इसके चलते वहां टीकाकरण प्रक्रिया देरी से शुरू हो सकी।

विज्ञापन


गुन्नौर सीएचसी के एमओआईसी डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे से कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू होना था। फ्रीजर से वैक्सीन निकाली तो 103 वॉयल में नीचे की ओर वैक्सीन जमी हुई मिली।

कोल्ड चेन मेंटेन करने के लिए फ्रीजर का तापमान दो से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच सेट किया था लेकिन तापमान मेंटेन रखने वाले स्टेबलाइजर के ऑटो कट न लेने से तापमान दो डिग्री सेल्सियस से कम हो गया। इस सूचना पर सीएमओ खुद दूसरी वॉयल लेकर पहुंचे। इसके बाद सुबह 11.45 बजे टीकाकरण शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय वर्मा और डा. रामजी लाल की जांच टीम बनाई है। इस बीच गुन्नौर और जुनावई के प्रभारी चिकित्साधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। कोल्ड चेन को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों से भी जवाब-तलब  किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें