फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल का चर्चित प्रकरण: मां और भाइयों ने मामा के साथ मिल की थी बेटी की हत्या, बदनामी के कारण उठाया खाैफनाक कदम

Sun, 22 Sep 2024 05:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के चर्चित किशोरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में मां- भाई और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि भाई ने ही बहन की हत्या करने का पूरा तानाबाना बुना था। आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
संभल में हत्याकांड की जानकारी देते एसपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव भमोरी पट्टी निवासी बबीता (17) की हत्या उसके बड़े भाई विनीत और नीरज ने अपने मामा महावीर के साथ मिलकर की थी। हत्या की साजिश में किशोरी की मां बृजवति भी शामिल रही। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने यह सनसनीखेज खुलासा रविवार को कार्यालय में किया।

विज्ञापन


तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि किशोरी का मामा भागा हुआ है। उसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों ने किशोरी की हत्या की साजिश कई दिन पहले ही रच दी थी। यह जानकारी आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार की है।

आरोपी चाहते थे कि किशोरी की हत्या का आरोप गांव निवासी पड़ोसी युवक रिंकू और उसके मामा पप्पू पर लग जाए और वह जेल चले जाएं। लेकिन उनके खिलाफ सबूत नहीं मिले और आरोपियों के खिलाफ पुलिस को कई अहम सबूत मिले। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस पूछताछ में विनीत ने बताया है कि बहन की छवि दिनों दिन खराब हो रही थी।
विज्ञापन


इसलिए उसकी हत्या के लिए साजिश रची थी। इसमें मामा महावीर को भी शामिल किया। प्लान के अनुसार बुधवार की दोपहर नीरज ने कॉल कर घर की समस्या से अवगत कराया तो बहन और मां को गांव के लिए गाजियाबाद से रवाना कर दिया था। रात को जब बहन और मां सौंधन बस अड्डे पर पहुंची तो नीरज लेने के लिए बाइक से पहुंच गया।

विनीत ने बताया कि योजना के अनुसार वह और उसके मामा कार से पहले ही गांव के मोड़ पर पहुंच गए थे। जैसे ही नीरज बाइक लेकर आया उसी दौरान बहन के बाल खींचकर सिर में पिस्टल से पहली गोली मारी और दूसरी गोली सीने में मारी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

आरोपी ने बताया कि वह रात में ही बाइक से गाजियाबाद पहुंच गया। जिससे किसी को उस पर शक न हो। नीरज ने पड़ोसी युवक और उसके मामा पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

दूसरे युवक से प्रेम करने लगी थी किशोरी 

एसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि किशोरी का रिंकू के साथ प्रेम प्रसंग था। छह माह पहले वह उसे बहलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर रिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद किशोरी की अन्य लड़के से दोस्ती होने के साथ वह गलत संगत में पड़ गई थी।

जिससे परिवार की इलाके में बदनामी हो रही थी। एसपी ने बताया कि इससे छुटकारा पाने के लिए किशोरी के भाइयों ने अपने मामा महावीर से मिलकर उसकी हत्या करने और इसका रिंकू को जेल भिजवाने की साजिश रची। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें