फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल : ढकी गईं होली के जुलूस मार्ग की मस्जिदें

Thu, 13 Mar 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल में होली को लेकर जामा म​स्जिद को तिरपाल से कवर कराया गया। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संभल। गुलाल की चौपाई और होली के जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। बुधवार को जुलूस के मार्ग पर पड़ने वाली दस मस्जिदों को कवर कराया गया है। वहीं, दूसरी ओर जामा मस्जिद कमेटी ने भी जुमे की नमाज का समय 2.30 बजे तय कर दिया है। इसका एलान जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने किया है।
विज्ञापन

जुमे की नमाज के समय को लेकर खड़े हो रहे विवाद पर बुधवार की शाम जामा मस्जिद कमेटी ने विराम लगा दिया है। कमेटी के सदर ने बताया कि इंतजामिया कमेटी ने निर्णय लिया है कि जुमे के दिन होली है। सुबह से दोपहर तक होली के जुलूस निकाले जाएंगे। इसलिए जुमे की नमाज जामा मस्जिद में दोपहर 2.30 बजे अदा की जाएगी। इससे पहले होली के जुलूस संपन्न भी हो जाएंगे। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर में गुलाल की चौपाई निकलेगी। होली के दिन भी दो जुलूस निकाले जाएंगे। इन जुलूस के मार्ग पर दस मस्जिदें हैं। इन सभी मस्जिदों को तिरपाल से कवर कराया गया है। जिससे मस्जिदों में रंग की छींटे न पहुंचे। एसपी ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। पीस कमेटी की बैठक में दोनों समुदाय के लोगों से वार्ता हुई है। इसमें भी कहा है कि शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए जाएं। किसी ने भी अफवाह फैलाई या माहौल खराब करने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें