फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जुलूस और जुमे की नमाज के समय को लेकर बनी सहमति

Thu, 13 Mar 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक करते एएसपी। स्रोत : पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संभल। कोतवाली में बुधवार को आयोजित पीस कमेटी की बैठक में होली के जुलूस और जुमे की नमाज को लेकर दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों में सहमति बन गई है। सहमति बनी कि जुलूस के दाैरान दूसरे समुदाय की भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को एएसपी श्रीश्चंद्र की अध्यक्षता कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें होली जुलूस के संयोजक और मस्जिदों के मुतवल्ली व मौलाना शामिल हुए। जुलूस के मार्ग पर स्थित मस्जिदों में तय किए गए समय पर नमजा अदा की जाएगी। बृहस्पतिवार को निकलने वाले गुलाल चौपाई के संयोजक ने कमलकांत तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम सात बजे से गुलाल चौपाई का जुलूस निकाला जाएगा। होली के दिन सुबह 10 से 12 बजे तक आरआरएस के नेतृत्व में रंग की चौपाई निकाली जाएगी, जो मोहल्ला ठेर में संपन्न होगी। इसके बाद 12 बजे से नगर हिंदू सभा के नेतृत्व में रामलीला मैदान से रंग की चौपाई निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि दूसरे समुदाय की भावनाओं को ख्याल करते हुए जुलूस निकलेगा। अनार वाली मस्जिद के इमाम मोहम्मद तहजीब ने कहा कि दोनों समुदाय के लोगों के बीच वार्ता हुई है। होली के जुलूस को देखते हुए ही नमाज का समय तय किया गया है। दोनों समुदाय के लोगों ने आपसी सौहार्द बनाने की अपील की है। इस दौरान हाजी शाहिद, माहिर हुसैन, काजी मुमताज, नासिर, फहीम, तनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000000000000
यदि किसी मुसलमान पर गलती से रंग लग जाए तो बुरा न मानें। बल्कि मुबारकबाद देकर आगे बढ़ जाएं। अपने नबी के अखलाक से सबक लें। रंग पड़ जाने से न इमान खराब होता है और न जिंदगी। इसलिए माहौल को सौहार्दपूर्ण रखें। शहर में अमन कायम रहनी चाहिए। यह हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय की जिम्मेदारी है। -कारी गाजी अशरफ हामिदी, इमाम शाही ईदगाह, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें