फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल विधायक ने निजी अस्पतालों में संचालित कोविड अस्पतालों पर उठाए सवाल, जांच की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विधायक नवाब इकबाल महमूद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने संभल में वेंटिलेटर, पीपीई किट, ऑक्सीजन, बेड व अन्य सामग्री की आपूर्ति की मांग की है। साथ ही लोगों की मौतों पर चिंता जताई है। मुख्यमंत्री से पर्याप्त मात्रा में जिले को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए कहा है। जिससे लोगों की जान को बचाया जा सके।
विज्ञापन

बुधवार को भेजे पत्र में विधायक ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक है। लोगों की जानें लगातार जा रही हैं। जिले में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं है। कोरोना की पहली लहर के दौरान जनप्रतिनिधियों ने निधि से करोड़ों रुपये स्वास्थ्य विभाग को दिए। इसके बाद भी वेंटिलेंटर पर अन्य उपयोगी सामग्री की कोरोना से बचाव के लिए खरीदारी नहीं की गई। जिले में कुल पांच वेटिलेंटर हैं।
पांच वेंटिलेटर पर कैसे बेहतर उपचार किया जा सकता है। अन्य वेंटिलेटर खराब हालत में है। अब तक कोई खरीदारी नहीं की गई है। कहा कि जिला अस्पताल में सारी सुविधाएं होने के बाद भी निजी अस्पतालों को एलटू कोविड अस्पताल बना दिया गया है। विधायक ने आरोप लगाया है कि जिन निजी अस्पतालों को एलटू कोविड अस्पताल बनाया गया है इनमें सरकारी चिकित्सकों का शेयर है।
विज्ञापन

इसलिए इन अस्पतालों को सारी जिम्मेदारी दे दी गई है। जहां मरीजों को लाखों रुपये ठीक होने में खर्च करने पड़ रहे हैं। काफी मरीज ऐसे हैं जिन्होंने लाखों रुपये खर्च किए और जान चली गई। ऐसे हाल में उन लोगों का क्या होगा जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। वह लोग तो इतना खर्च उठा नहीं सकते। विधायक ने मांग की है कि जिला अस्पताल चार मंजिल इमारत है। इसमें 100 बेड की व्यवस्था है।
कोविड अस्पताल एक मंजिल पर संचालित किया जाए। जिसमें ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन और अन्य उपयोगी पर्याप्त व्यवस्था की जाए। वेंटिलेटर की भी उपलब्धता कराई जाए। जिससे कमजोर वर्ग का भी उपचार हो सके। विधायक ने मुख्यमंत्री से निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाने के मामले में एक कमेटी गठित कर जांच कराने की मांग की है। जिससे हकीकत सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें