फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 12 लोगों के सिर फूटे, दो को अलीगढ़ किया गया रेफर

Thu, 04 Dec 2025 06:31 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर(संभल)

सार

संभल के सिरोरा काजी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस मारपीट में 12 लोग चोटिल हो गए। सभी ने मेडिकल करवाया है। 
विज्ञापन
संभल में जख्मी लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुन्नाैर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोरा काजी में बृहस्पतिवार की सुबह सरसों के खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में शुरू हुआ विवाद देखते-देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। जमकर लाठियां चलीं, जिसमें दर्जनभर लोगों के सिर फूटे, कई चोटिल हुए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। सिरोरा काजी निवासी पातीराम के सरसों के खेत में होकर गांव के ही खुशीराम ने अपना ट्रैक्टर निकाला तो इसको लेकर विवाद हो गया। दोनों ओर से लोग एकत्र हो गए और गाली गलौज शुरू हो गई।

बात बढ़ती गई और चंद मिनट में ही दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस संघर्ष में दोनों ओर से 12 लोग घायल हुए। इनमें एक पक्ष के पातीराम (60), प्रेम सिंह (65), सोनू (30), रघुनंदन (75), श्रीपाल (35), सतपाल (24), घायल हुए, जबकि दूसके पक्ष से धीरेंद्र (35), सुरेश पाल (50), राम गजेंद्र (40), विनोद (30), खुशीराम (34) और भागीरथ (45) लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से सभी घायलों को गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका उपचार किया गया। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों के परिवार वाले दोनों को अपचार के लिए अलीगढ़ ले गए।

चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजहर अली ने बताया कि घायलों में पातीराम और सतपाल की हालत नाजुक है, दोनों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि सरसों के खेत में से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है।

सभी घायलों का उपचार कराने के साथ ही मेडिकल कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें