फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में चुनाव प्रचार थमा, मतदान कल

Tue, 28 Nov 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
EVM Shimla
विज्ञापन
संभल की आठ नगर निकायों के लिए चुनाव प्रचार सोमवार को शाम पांच बजे थम गया। इन सभी सीटों पर बुधवार 29 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे से मतदान शुरू होगा। आखिरी दिन प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। जगह - जगह निकाले गए जुलूस और रैलियों से मुरादाबाद समेत कई जगहाें पर घंटों जाम भी लगा। राज्य चुनाव आयुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग करके अधिकारियों को बगैर किसी के दबाव में आए निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुरादाबाद नगर निगम, जिले की दो नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों के साथ ही संभल की तीन नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों के लिए बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके लिए तैयारियां मुक्कमल कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां मंगलवार सुबह आठ बजे से रवाना कर दी जाएंगी।

सोमवार को प्रचार अभियान थमने के बाद पुलिस-पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने भी सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। आयोग ने निर्देश दिया है कि मतदाताओं को लोभ लालच देने वाले लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें