फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में नजर आया गिद्ध

Wed, 29 Nov 2017 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल में नजर आया विलुप्त प्राय गिद्ध। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विलुप्त प्राय पक्षियों में शामिल गिद्ध अब एक बार फिर आसमान में नजर आने लगे हैं। वन विभाग भी इसे पर्यावरण के लिए बेहतर मान रहा है क्योंकि पीछे का एक समय ऐसा भी रहा है जब गिद्ध और चील नजर नहीं आते थे। ऐसे में एक बार फिर संभल के आसमान में गिद्धों का नजर आना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


डीएफओ एमपी सिंह ने पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए पशु पक्षियों और वनस्पतियों की विविधता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मरे हुए जानवर मुख्य रूप से चील और गिद्ध का भोजन होते हैं। इनके होने से मरे जानवरों का निस्तारण आसान हो जाता है। गंदगी फैसले से बच जाती है। लंबी उड़ान भरने वाले गिद्धों का होना जरूरी है। यह पक्षी पर्यावरण संतुलन में योगदान देते हैं। संभल के आसमान पर इनका नजर आना एक अच्छा संकेत है। इससे लगता है कि गिद्धों को संभल क्षेत्र में पर्यावरण का सपोर्ट मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें