फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Lok Sabha seat: भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी का कथित वीडियो वायरल, बेटे ने दर्ज करवाया केस

Thu, 28 Mar 2024 08:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)

सार

भाजपा प्रत्याशी का कथित वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। उनके बेटे ने बताया कि पिता की छवि को धूमिल करने के लिए चुनाव से पहले इस प्रकार की साजिश रची जा रही है। इस बारे में संभल थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
परमेश्वर लाल सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी का कथित वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले में उनके बेटे ने साइबर थाने में केस दर्ज करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले पिता की छवि को धूमिल करने के लिए वायरल करवाया जा रहा है।

विज्ञापन


वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा प्रत्याशी सैनी के बेटे जेपी सैनी ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद साइबर थाना संभल में तहरीर दी गई। इसमें अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने के लिए किसी ने कूटचरित गलत वीडियो वायरल किया है।  

मेरी छवि को धूमिल करने के लिए किसी अराजक तत्व ने यह हरकत की है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इस कृत्य के पीछे पीछे कौन कौन है और किसने यह हरकत की है। जल्द ही सभी के नाम सामने आ जाएंगे। मेरी छवि के विषय में सभी लोग जानते हैं। -परमेश्वर लाल सैनी, भाजपा प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र संभल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें