फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राशन कार्डधारकों ने किया डीएसओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Thu, 28 Mar 2024 05:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। घटताैली का आरोप लगाते हुए राशन कार्डधारकों ने डीएसओ दफ्तर पर प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की। बाद में डीएसओ दफ्तर में शिकायती पत्र देकर शिकायत की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को विकासखंड गुन्नौर के गांव अहरौला नवाजी के राशन कार्ड धारकों ग्रामीणों ने कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाते हुए डीएसओ दफ्तर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। शासन की मंशा के मुताबिक राशन न मिलने को लेकर जमकर नारेबाजी की। राशन कार्डधारकों का कहना है कि कोटेदार राशन कार्डधारकों को समय से राशन नहीं देता है। घटतौली की जाती है। शिकायत करने पर राशन देने से मना कर दिया जाता है। पूरे मामले की जांच कराई जाए, तो हकीकत सामने होगी। राशन कार्डधारकों में कल्लो, सुनीता देवी, वीरेश, कल्यान, ममता देवी व सुशीला आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें