फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फरीदाबाद में संभल के मजदूर की मौत, हत्या की आशंका

Fri, 06 Sep 2024 04:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। फरीदाबाद में मजदूरी करने गए हयातनगर के गांव सीतापुरी निवासी पिंटू सैनी (27) की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव घर ले आए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

गांव सीतापुरी निवासी मृतक के भतीजे सचिन सैनी ने बताया कि पिंटू फरीदाबाद में काम करते थे। बुधवार रात दो बजे सूचना मिली कि उनकी मौत हो गई है। बताया कि जहर खा लिया है। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन बृहस्पतिवार को शव गांव ले आए। परिजनों का कहना है कि पिंटू की हत्या की गई है। ससुराल पक्ष के लोगों से कुछ विवाद की जानकारी सामने आई लेकिन मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस पहुंची थी। परिजनों से कार्रवाई के बारे में पूछा लेकिन परिजनों ने पारिवारिक मामला बताकर इन्कार कर दिया। यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें