फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल के मजदूर की पीलीभीत में रूई मशीन की चपेट में आकर मौत

Wed, 09 Oct 2024 04:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। गांव मुबारकपुर बंद निवासी अरकान (28) की पीलीभीत जिले के माधोटांडा में सोमवार रात रूई मशीन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार को शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

मुबारकपुर बंद गांव निवासी साबिर हुसैन ने बताया कि बेटा अरकान गांव के ही अन्य लोगों के साथ पीलीभीत के माधोटांडा में कारखाने में काम करने के लिए गया था। सोमवार रात्रि जब वह रूई मशीन पर काम करते समय चपेट में आ गया। कारखाने में मौजूद अन्य मजदूरों ने मशीन बंद कर उसे बचाया और गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को परिजनों ने मंगलवार शाम सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें