फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकार समाज को राजनीति में भी बनानी होगी पहचान : राजू वर्मा

Wed, 09 Oct 2024 04:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के हल्लू सराय स्थित श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान में श्री अजमीढ़ महाराज जी की जयंती पर स्वर्णकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों ने मां सरस्वती, भारत माता व अजमीढ़ महाराज जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजू वर्मा ने कहा कि अजमीढ़ महाराज हमारे कुल देवता है। यह हम सभी स्वर्णकार बंधुओं के लिए गौरवान्वित करने वाली बात है। कहा स्वर्णकार समाज का इतिहास सदियों पुराना है। सतयुग से लेकर इस कलयुग में स्वर्ण समाज का एक महत्वपूर्ण स्थान है। परंतु समाज में उसे वह सम्मान और अधिकार नहीं मिला जिसका वे वास्तविक हकदार है। इसको प्राप्त करने के लिए समस्त स्वर्णकार समाज को एकत्र होना होगा। नवीन वर्मा ने कहा कि हमें राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनानी होगी। इसके लिए युवा स्वर्णकार बंधुओं को आगे आने की आवश्यकता है। इस दौरान प्रताप सिंह वर्मा, उमाशंकर वर्मा, राजेश वर्मा, सुधांशु वर्मा, दीपक सोनी, सचिन वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, राखी वर्मा आदि मौजूद रहीं। अध्यक्षता प्रताप सिंह वर्मा ने की। संचालन अदिति वर्मा व विकास कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें