फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल कल्कि महोत्सव आज से, तैयारियां पूरी

Sat, 28 Sep 2024 03:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। संभल जिले के स्थापना दिवस पर बहजोई स्थित कलक्ट्रेट के पास बड़ा मैदान में आज संभल कल्कि महोत्सव 2024 की शुरूआत पीएम कुसुम योजना से होगी। संभल कल्कि महोत्सव को यादगार बनाने के लिए अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी ली हैं। शनिवार को उदघाटन के साथ-साथ मालिनी अवस्थी की भजन संध्या का आयोजन होगा।
विज्ञापन

एडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि शनिवार की शाम 4:35 बजे मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देवी डीसी, सहायक अध्यापिका व वार्डन की ओर से दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। बताया कि संभल कल्कि महोत्सव में सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक पीएम कुसुम योजना व पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर चर्चा होगी। दोपहर दो से चार बजे तक प्रधान सम्मेलन और ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग की योजनाओं पर चर्चा होगी। जिसके बाद साढ़े चार बजे से शाम सात बजे तक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय समेत नवोदय व आश्रम पद्धति विद्यालय आदि के छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम और वृद्धाश्रम की महिलाएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी। इसके अलावा शाम 5.50 से 6.40 बजे तक बेसिक व माध्यमिक शिक्षा की योजनाओं की जानकारी व प्रश्नोत्तरी होगी। साथ ही पीटी व योगा समेत पुरस्कार व स्मृतिका का वितरण होगा। एडीएम ने बताया कि इसके अलावा शाम 7.30 से रात 10 बजे तक उद्घाटन कार्यक्रम समेत मालिनी अवस्थी की भजन संध्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें