फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घरेलू कलह में महिला ने जहर खाकर दे दी जान, हत्या का आरोप

Sat, 28 Sep 2024 03:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। गांव असालतपुर जारई निवासी नीतू (27) घरेलू कलह में शुक्रवार को महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने ससुरालियों पर आरोप हत्या का लगाते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव असालतपुर जारई निवासी तेजेंद्र की शादी 2016 में संभल के मिलक गांव निवासी नीतू रानी से हुई थी। दो बेटे आदर्श 6 साल व लड्डू 3 साल हैं। तेजेंद्र रेलवे के मालगोदाम पर पल्लेदारी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। परिवार में किसी बात को लेकर घरेलू कलह चल रही है। जिससे तीन माह से नीतू अपने मायके में रह रही थी। चार दिन पहले ही सास कमलेश देवी नीतू को बुलाकर लायी थी। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे नीतू घर में अकेली थी। पति पल्लेदारी करने गया था। उसी बीच महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया और हालत बिगड़ने पर पति व मायके वालों को सूचना दी। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रेफर करने पर दूसरे अस्पताल ले जाते वक्त नीतू की मौत हो गई। शाम चार बजे मायके वाले भी पहुंच गए और ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
अतर सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें