फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: दिल्ली में नहीं मिला जावेद हबीब और उसका बेटा, अब मुंबई में खोज; पांच करोड़ की ठगी में दर्ज हैं 32 केस

Thu, 16 Oct 2025 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि पांच करोड़ की ठगी के मामले में आरोपी जावेद हबीब और उसके बेटे अनोस को 12 अक्तूबर तक पुलिस के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन वह नहीं आए।
विज्ञापन
जावेद हबीब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब और उसके बेटे अनोस की तलाश में संभल पुलिस दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित उनके घर पहुंची, लेकिन आरोपी पिता-पुत्र नहीं मिले। सर्च वारंट होने पर पुलिस ने घर की तलाशी ली भी। अब आरोपियों की तलाश में पुलिस मुंबई जाएगी। 

विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि पांच करोड़ की ठगी के मामले में आरोपी जावेद हबीब और उसके बेटे अनोस को 12 अक्तूबर तक पुलिस के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन वह नहीं आए, जिसके बाद संभल के रायसत्ती थाने की पुलिस आरोपी के दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित घर पहुंची। जहां पर जावेद हबीब की बहन ने घर पर न होने की बात कही। पुलिस ने घर की तलाशी भी ली, लेकिन वह नहीं मिले। अब मुंबई टीम भेजकर तलाश कराई जाएगी।

दर्ज हो चुके हैं 32 मुकदमे
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पांच करोड़ की ठगी के मामले में हेयर ड्रेसर जावेद हबीब, उसके बेटे अनोस हबीब और संभल के मोहल्ला नई सराय निवासी सैफुल के खिलाफ रायसत्ती थाने में धोखाधड़ी के 32 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह मुकदमे कॉइन में निवेश कराकर ठगी करने के मामले से जुड़े हैं।
विज्ञापन


पुलिस के सामने 47 पीड़ित सामने आए हैं। इन सभी की तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जो लोग ठगी का शिकार हुए हैं, उनमें कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने उधार रुपये लेकर निवेश किए थे। ज्यादा मुनाफा मिलने का झांसा देकर लोगाें को फंसाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें