फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: संभल जामा मस्जिद कमेटी आज हाईकोर्ट में दायर करेगी याचिका, एडवोकेट जफर अली ने दी ये जानकारी

Sat, 04 Jan 2025 09:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

सदर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने जामा मस्जिद कमेटी को 29 नवंबर को हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामा मस्जिद कमेटी शनिवार को हाईकोर्ट में अपनी याचिका दायर करेगी। यह बात जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने बताई है। उन्होंने बताया है कि वह जामा मस्जिद कमेटी की ओर से दायर होने वाली याचिका को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। जिससे हम अपना पक्ष मजबूती से रख सकें।

विज्ञापन

सदर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने जामा मस्जिद कमेटी को 29 नवंबर को हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही है। 19 नवंबर को चंदौसी स्थित संभल जिला न्यायालय में सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का वाद दाखिल किया गया था। वाद दाखिल होने के बाद जामा मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।


 
विज्ञापन

जिसमें मस्जिद का सर्वे कराने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए जामा मस्जिद कमेटी से अपना पक्ष हाईकोर्ट में रखने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जामा मस्जिद कमेटी याचिका दायर करेगी। इस याचिका में सर्वे के लिए किया गया दावा मान्य नहीं है और अन्य अन्य कई बिंदुओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें