फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: लापरवाही पर हयातनगर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, संत कुमार को सौंपी जिम्मेदारी, संदीपा महिला थाना इंचार्ज

Wed, 11 Oct 2023 06:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

एसपी ने बताया कि हयातनगर थाने की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। जांच में इसे सत्य पाया गया। इसके बाद कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने देर रात हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल को लाइन हाजिर कर दिया। थाने का प्रभारी निरीक्षक संत कुमार को बनाया है। लाइन में तैनात महिला निरीक्षक संदीपा को महिला थाने की जिम्मेदारी दी है। महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक पूनम कुमार को महिला पुलिस चौकी चंदौसी की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन


इसके अलावा ऐंचोड़ा कंबोह थाने में तैनात ललित शर्मा को रजपुरा थाने का वरिष्ठ उप निरीक्षक, पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक मनोज कुमार को ऐंचोड़ा कंबोह थाने में तैनाती की है। चंदौसी की महिला चौकी के प्रभारी राधेश्याम शर्मा को पवांसा पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें