फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बारिश से टूटा संभल-गवां मार्ग, लगा जाम

Sat, 26 Aug 2023 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। संभल-गवां मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात से जाम के हालात बन गए। यह जाम की स्थिति एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के गांव शकरपुर में फंसने से बनी। वाहनों की लंबी कतार लगने से कैलादेवी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जाम खुलवाने की व्यवस्था की लेकिन मुख्य मार्ग जगह जगह से टूटने के कारण सारा दिन जाम के हालात बने रहे। संभल-गवां मार्ग पर बारिश के चलते गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन्हीं गड्डों में ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बृहस्पतिवार की देर रात फंस गई थी। इसके बाद ही जाम लगने के हालात बने। शुक्रवार की शाम पांच बजे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने किसी तरह यातायात सुचारू कराया है। लोगों को सारा दिन भारी परेशानी उठानी पड़ी। मालूम हो रूट डायवर्जन के दौरान संभल-गवां मार्ग से ही बड़े वाहनों का आवागमन रहता है। अब सड़क जगह जगह टूट गई है तो रूट डायवर्जन के दौरान वाहन चालकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन शनिवार यानि आज सुबह आठ बजे से लागू हो गया है। जो रूट पहले से तय है उसी के अनुसार वाहनों का संचालन होगा। गजरौला मार्ग पर जीरो ट्रैफिक रहेगा। यानि कार और बाइक को भी सोमवार की शाम छह बजे तक प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए पुलिस ने बैरियर लगाकर मार्ग को बंद कर दिया है। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि शनिवार की सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन कर दिया गया है। कार और बाइक को गजरौला मार्ग पर नहीं जाने दिया जाएगा।

संभल से दिल्ली जाने और बुलंदशहर, अलीगढ़ जाने के लिएः संभल से खिरनी तिराहा, गवां, रजपुरा, नुरपुर तिराहा से नरौरा बुलंदशहर की ओर वाहन भेजे जाएंगे। वापसी भी इस मार्ग से होगी।
विज्ञापन


चंदौसी से संभल और दिल्ली जाने वाले वाहनः चंदौसी से संभल तिराहा, मोहम्मदपुर टांडा, संभल में चंदौसी चौराहा, खिरनी तिराहा, गवां, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, बबराला इंदिरा चौक से नरौरा की ओर। नरौरा, बुलंदशहर से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आएंगे।

चंदौसी और संभल से हसनपुर की ओर जाने वाले वाहनः चंदौसी में संभल तिराहा, मोहम्मदपुर टांडा, चंदौसी तिराहा, चौधरी सराय चौकी, खिरनी तिराहा, आदमपुर, रहरा होते हुए हसनपुर की ओर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें