फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: बाइक सवार चार लोगों को कैंटर ने रौंदा...मौत, कोहरे के चलते नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

Sat, 20 Dec 2025 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

कैंटर चालक का कहना है कि बाइक अचानक सामने आ गई। कोहरे के चलते दिखी नहीं, इस कारण हादसा हो गया।
 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजोई थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर खजरा मोड़ के नजदीक शुक्रवार रात आठ बजे बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें गांव कमालपुर निवासी सुरेश (35), उनकी पत्नी विमलेश (32), बेटा प्रतीक (12) और परिचित व्यक्ति संजय (40) की मौत हो गई। कैंटर चालक का कहना है कि बाइक अचानक सामने आ गई। कोहरे के चलते दिखी नहीं, इस कारण हादसा हो गया।

विज्ञापन


नोएडा में रहकर नौकरी करने वाले सुरेश शुक्रवार को गांव आए थे। दोपहर को पत्नी व बेटे के साथ बहजोई में रह रहे अपने पिता ओमप्रकाश से मिलने के लिए पहुंचे थे। रात करीब आठ बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद मौके पर डीएम पहुंचे।

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि हादसे के बाद कैंटर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। चालक कैंटर में ही फंस गया। जिसको पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके लिए दो जेसीबी और एक हाइड्रा लगाया गया। इसके बाद चालक को बाहर निकाला जा सका। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें