फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी पहुंची कल्कि धाम.... किया शिला दान, संकीर्तन में हुईं शामिल

Sun, 01 Jun 2025 01:55 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने संभल के ऐचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम पहुंचकर शिला दान किया। इसके बाद उन्होंने मासिक संकीर्तन में हिस्सा लिया। वहां उन्होंने आचार्य प्रमोद कृष्णम से मुलाकात कर कल्कि धाम के निर्माण व महोत्सवों की जानकारी ली।
विज्ञापन
संभल के कल्कि धाम पहुंची ममता कुलकर्णी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी रविवार को ऐचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम पहुंचीं। यहां उन्होंनेशिला दान कर मासिक संकीर्तन में भाग लिया। कल्कि धाम पहुंचने पर ममता कुलकर्णी ने कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से भेंट की। इस दौरान आचार्य कृष्णम ने उन्हें कल्कि धाम के निर्माण कार्य और वहां होने वाले आगामी महोत्सवों की विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन


अभिनेत्री ने श्रद्धालुओं के साथ संकीर्तन में सहभाग करते हुए धार्मिक वातावरण में समय बिताया। कल्कि धाम में हर महीने होने वाले मासिक संकीर्तन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। ममता कुलकर्णी की उपस्थिति से इस बार का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें