फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: हयातनगर थाने में हाईटेंशन लाइन टूटने से आग लगी, थाने में खड़े 15 वाहन जले, मच गई अफरा-तफरी

Sat, 05 Apr 2025 09:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
हयातनगर थाना परिसर में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

संभल के हयातनगर थाने में शनिवार की शाम साढ़े छह बजे हाईटेंशन लाइन के टूटने से कबाड़ वाहनों में आग लग गई। इससे थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल को सूचना दी गई। भीषण आग देखते हुए संभल की दमकल टीम ने बहजोई से भी टीम को बुलाया। दो टीमों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी चमन सिंह ने बताया कि जिन वाहनों में आग लगी है, वह कबाड़ की स्थिति में थे।

विज्ञापन


और पुराने मुकदमों में बंद थे। आग हाईटेंशन लाइन टूटने के चलते लगी है। कबाड़ वाहनों के अलावा दूसरा कोई नुकसान नहीं हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक, कार व बाइक वाहन चपेट में आए हैं। जलने वाले वाहन केस प्रॉपर्टी थे। घटना की जानकारी उच्च् अधिकारियों को दे दी गई है।

दमकल टीम के प्रभारी बाबूराम ने बताया कि आग भीषण आग लगी थी। तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन को बंद कराया गया। जो वाहन जले हैं वह कबाड़ बताए जा रहे हैं। दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें