फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: पुलिसकर्मियों से मारपीट में पिता समेत चार बेटों के खिलाफ केस दर्ज, भेजा जेल

Thu, 22 Jun 2023 01:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करतो हुए मारपीट की। उनके मोबाइल भी छीन लिए। इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से उनपर हमला भी किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के सिरसी हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बराही में शिकायत पर जांच करने पहुंचे फतेहउल्लागंज पुलिस चौकी के दो पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में पिता समेत चार बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कुछ अज्ञात व्यक्ति भी शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


बराही गांव निवासी एक चिकित्सक ने अपने घर के सोफे बेटला निवासी नाजिम पुत्र साबिर से 1600 रुपये में ठीक कराए थे। 900 रुपये दे दिए थे, बाकी के 700 रुपये नाजिम सोमवार को लेने आया था। तब इसी बात को लेकर नाजिम और चिकित्सक के बेटों में कहासुनी हो गई थी। नाजिम ने अपने बेटे की तबियत खराब होने का हवाला दिया था। इस पर चिकित्सक ने नाजिम को दवाई दी थी। नाजिम ने आरोप लगाया कि दवाई खाने के बाद उसके बेटे की तबियत बिगड़ गई। इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की गई। 

इसी शिकायत की जांच के लिए मंगलवार की दोपहर एक बजे सिपाही अर्जुन और आशुतोष पहुंचे थे। सिपाहियों के साथ मारपीट की गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और मारपीट की गई। मोबाइल भी छीन लिए। जान से मारने की नीयत से हमला किया। हेड कांस्टेबल आशुतोष की तहरीर पर सलीम और उसके बेटे हसीब, गय्यूर, नूरहसन उर्फ बंटी, शाने अली व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें