फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लखनऊ में आज पेश होगा संभल-चंदौसी का मास्टर प्लान

Tue, 22 Aug 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। लखनऊ में मंगलवार को संभल और चंदौसी का मास्टर प्लान पेश किया जाएगा। इसके लिए योजना के अंतर्गत विनियमित क्षेत्र चंदौसी शहर महायोजना-2031 का 9375.6 हेक्टेयर भू- उपयोग का प्रारूप (मानचित्र) तैयार कर प्रस्ताव तैयार हो गया है। इस शासन से स्वीकृति मिलते ही योजना मूर्त रूप में दिखाई पड़ने लगेगी। आवास, औद्योगिक क्षेत्र के साथ साथ पार्क, सड़क, हरियाली के लिए बाग आदि के लिए अलग अलग भू-भाग निर्धारित है। घनी आबादी से नये रिंग रोड के लिए करीब 60 मीटर चौड़ी सड़क जवाहर रोड से खुर्जागेट होते हुए जाएगी। शहर के विकास को नये पंखे लगेंगे।
विज्ञापन

चंदौसी अमृत योजना के अंतर्गत महायोजना-2031 के लिए चयनित हुआ है। बढ़ते शहर की सुविधाओं के लिए विनियमित क्षेत्र चंदौसी जीआईएस बेस्ड चंदौसी महायोजना-2031 का प्रारूप तैयार किया गया है। इस प्रारूप में 2031 में चंदौसी की संभावित आबादी का आंकलन करते हुए आवासीय क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, पार्क, सड़क-परिवहन क्षेत्र व अन्य सभी सुविधाओं के लिए भू-उपयोग का क्षेत्र निर्धारित किया है। सड़कों की चौड़ाई तय की गई। दुकान, बाजार व अन्य सभी कार्यो के लिए जमीन का क्षेत्र आवंटित किया गया है। इस महायोजना को लागू करने से पहले विनियमित क्षेत्र की ओर से प्रारूप (मानचित्र) को प्रदर्शित कर चार जुलाई 2022 से स्थानीय लोगों से आपत्तियां मांगी गई थी। अगस्त माह में उनका निस्तारण कर दिया था। मुरादाबाद टाउन प्लाइनर ने इस योजना स्वीकृति के लि शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। पिछले एक साल से महायोजना-स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर रुकी हुई है। शासन से स्वीकृति मिलते ही योजना पर काम शुरू हो जाएगा।
शहर के चारों ओर बनेगी रिंग रोड
चंदौसी में शहर में जाम से बचने और शहर के विकास के लिए महायोजना में रिंग रोड भी प्रस्तावित है। यह रिंग रोड चंदौसी में मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर सिम्स कॉलेज टी प्वाइंट से पतरौआ, करेली, मई कैथल, बदायूं रोड पर पथरा मोड़, पथरा, तारापुर, असालतपुर जारई, होते ग्रीन चंदौसी टी प्वांइट से थोड़ा आगे नेशनल हाईवे पर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय शहरी 560.26
आवासीय ग्रामीण 243.10
औद्योगिक क्षेत्र 70.5
मनोरंजन एवं खुली जगह (पार्क) 0.67
सावर्जनिक एवं सामुदायिक 52.91
परिवहन 192.33
कृषि 7140.47
बाग 86.61
जल निकाय 70.17
खाली भूमि 945.94
कुल 9375.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें