फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: थाने के अंदर चंदौसी इंस्पेक्टर पर ब्लेड से हमला, चेहरे पर किए वार, हमलावर को बमुश्किल किया गया काबू

Sun, 22 Oct 2023 03:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (चंदौसी) संभल

सार

चंदौसी कोतवाली में हुई घटना के आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि युवक मानसिक अवसाद में है। 
विज्ञापन
हमले के बाद चंदौसी इंस्पेक्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी इंस्पेक्टर सत्येंद्र पवार के ऊपर युवक ने दफ्तर में जाकर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद वह अन्य पर वार करने के लिए दौड़ पड़ा। शोरशराबा होने के बाद आरोपी को अन्य पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल काबू किया। हमले की जानकारी के बाद एसपी समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने इंस्पेक्टर से पूरी घटना की जानकारी ली। रविवार दोपहर को चंदौसी कोतवाल सत्येंद्र पवार अपने दफ्तर में काम कर रहे थे। इस बीच एक युवक वहां पहुंचा। कोतवाल ने जब आने का कारण पूछा तो अचानक उसने ब्लेड से चेहरे पर हमला कर दिया। कट लगने के बाद इंस्पेक्टर लहुलूहान हो गए।
विज्ञापन

जब उन्होंने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह फिर से हमला करने की कोशिश करने लगा। आवाज सुनकर मौके पर तैनात पहरा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद इंस्पेक्टर की मरहम पट्टी की गई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आरोपी युवक लंबे समय से अवसाद में बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले से कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पड़ोस के गांव कैथल का रहने वाला गुलजारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें