एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि विवाहिता के पति ने रामवृक्ष के खिलाफ पत्नी को बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब इसमें हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है।
घर में निर्माण कार्य के समय हुआ था प्रेम संबंध
विवाहिता के पति ने बताया कि तीन महीने पहले उसके घर में शौचालय का निर्माण शुरू हुआ था। राजमिस्त्री रामवृक्ष ने घर में निर्माण कार्य शुरू किया, तभी से उसकी पत्नी के साथ रामवृक्ष का प्रेम संबंध शुरू हो गया। गांव के लोगों से ऐसी जानकारी मिलने पर उसने पूछताछ की तो पत्नी ने ऐसा कुछ न होने की बात कही।
विवाहिता के पति का कहना है कि 23 अगस्त को पत्नी के घर से जाने के बाद उसने बरगला कर ले जाने के आरोप में रामवृक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पत्नी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अब उसे अपने दो बेटों की देखरेख को लेकर चिंता है।
डीएनए जांच होगी, शव कविता का है या नहीं
छह दिन पुराना होने के कारण शव विकृत हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव बबैना पहुंचा तो जिला बदायूं के थाना बिल्सी के गांव सिरतौल निवासी महिला के भाई ने शव अपनी बहन का नहीं होने की बात कही। पुलिस ने कहा कि शव कविता का है या नहीं, इसे डीएनए जांच कराके सुनिश्चित किया जाएगा।
पहले मांग भरी, फिर गला दबा दिया
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने थाने में सरेंडर करते समय बताया कि 23 अगस्त को विवाहिता को साथ लेकर खेत पर पहुंचने के बाद उसने उसकी मांग में सिंदूर लगाया। खुद को शादीशुदा मानकर हाथ की नसों को दोनों ने ब्लेड से काटा था। महिला के आसान मौत की बात कहने पर उसका गला दबा दिया था।