फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: शोहदों ने चलती स्कूटी से साड़ी खींचकर महिला को गिराया, की अभद्रता, एक को पकड़कर धुना

Wed, 24 Aug 2022 10:10 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी/बनियाठेर (संभल)

सार

चंदौसी के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह स्कूटी से पति के साथ जा रही थी। एक अन्य बाइक पर सवार तीन युवकों ने उस पर पहले फब्तियां कसीं फिर उसकी साड़ी खींचकर गिरा दिया और उससे जबरदस्ती करने लगे।
विज्ञापन
महिला से छेड़खानी करने का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर स्कूटी का पीछा कर बाइक सवार शोहदों ने बाइपास फ्लाईओवर पर महिला की साड़ी खींचकर उसे नीचे गिरा दिया। आरोपियों ने महिला के पति की पिटाई की और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। उधर से गुजर रहे कार सवार युवकों ने दंपती को बचाया। इस दौरान दो आरोपी बाइक से भाग गए जबकि तीसरे को युवकों ने बाइक सहित पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


चंदौसी के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह स्कूटी पर अपने पति के साथ बिलारी क्षेत्र के गांव में अपनी ननिहाल जा रही थी। सिम्स कॉलेज के पास पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर बिलारी के लिए बाइपास पर चल गए। पेट्रोल पंप से ही दो बाइकों पर सवार तीन युवक उनके पीछे चल दिए। आरोपी फब्ती कस रहे थे।

विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दूर आगे बाइपास फ्लाईओवर पर पहुंचने एक आरोपी ने चलती स्कूटी पर महिला की साड़ी पकड़कर खींच ली। इससे महिला चलती स्कूटी से हाईवे पर गिर गई। इसके बाद तीनों आरोपियों ने महिला के साथ जबरदस्ती की, उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। बचाव को आए महिला के पति की भी आरोपियों ने पिटाई की।

कार सवार युवकों ने दंपती को बचाया

उधर से गुजर रहे कार सवार युवक हंगामा व शोरशराबा होते देखकर रुक गए और दंपती को बचाया। इस दौरान दो युवक बाइक लेकर फरार हो गए। तीसरे आरोपी को कार सवार युवकों ने भागने नहीं दिया और पकड़ लिया। उसकी पिटाई की। सूचना देकर युवकों ने आरोपी शोहदों को बनियाठेर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

महिला के साथ छेड़खानी की सूचना मिली है। इस मामले में पूछताछ कर अन्य दोनों आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश कुमार, सीओ चंदौसी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें