चंदौसी। पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर यूपीसीए की ओर से खेले जा रहे अंडर-19 क्रिकेट मैच में रविवार को संभल रेड और संभल ब्लू टीम के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें संभल ब्लू की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से मैच जीत लिया।
संभल ब्लू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी संभल रेड की टीम ने 26.5 ओवर में ऑलआउट होकर 261 रन का स्कोर हासिल किया। जिसमें संभल रेड के बल्लेबाज देव ने 54, अजय कुमार ने 36 और अमन ने 36 रनों का योगदान दिया। संभल ब्लू के गेंदबाज कामेंद्र ने तीन और जाहिर खान ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी संभल ब्लू की टीम ने 26.3 ओवर में तीन विकेट गवां कर 262 रन बनाकर जीत दर्ज की। जिसमें संभल ब्लू के बल्लेबाज सोहेल ने 50, अमन ने 30 और मोहम्मद फैज ने 40 रनों का योगदान दिया। संभल रेड के गेंदबाज कनिष्क अग्रवाल, रेहान और कन्हैया ने एक-एक विकेट लिए।
अंपायरिंग कुश रावत व विकास माथुर ने की। स्कोरिंग अभिषेक राठौर ने की। इस अवसर पर राजकुमार, पुनीत शर्मा, मनीष राजपाल, अंकित गुप्ता, अनिल कपूर, रजत राज, रिषिभ, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।