फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुंडन संस्कार में आए चार युवक गंगा में बहे, तीन को बचाया

विज्ञापन
युवक के डूबने के बाद जमा भीड़। - फोटो : युवक के डूबने के बाद जमा भीड़।
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के सांकरा गंगा घाट पर मुंडन संस्कार में शामिल होने आए जिला अलीगढ़ के थाना दादों क्षेत्र के नगरिया जाहर गांव के रहने वाले चार युवक गंगा में बह गए। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा कर तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि एक युवक संदीप बह गया। सूचना पाकर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंच गई। अंधेरा होने तक दमकलकर्मी युवक की तलाश में जुटे रहे लेकिन युवक का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

जिला अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र के नगरिया जाहर गांव के रहने वाले रघुवेश के पुत्र दिव्यांशु का मुंडन संस्कार सांकरा गंगा घाट पर दोपहर करीब 12:30 बजे होना था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी आए हुए थे। अधिकांश लोग गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान रामबाबू का 12 वर्षीय पुत्र नीतेश कुमार स्नान करते हुए गहरे पानी में चला गया। उसे बहता देख परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुन कर संदीप (22) पुत्र गीतम सिंह, देवेंद्र (24) पुत्र प्रकाश, रिंकू (22) सहित तीनों लोग नीतीश को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े।
पानी गहरा होने के कारण यह तीनों भी डूबने लगे। नजदीक खड़े सांकरा के रहने गोताखोर बदन सिंह और मदनलाल ने डूबते हुए नीतीश कुमार, देवेंद्र कुमार, रिंकू को सुरक्षित निकाल लिया। परंतु संदीप गंगा में बह गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस ओर दमकल मौके पर पहुंची। गोताखोर समेत दमकल कर्मियों ने गंगा में उतर कर तलाश किया लेकिन अंधेरा होने तक लापता संदीप का सुराग नहीं मिल सका। संदीप क नहीं मिलने से परिजनों में चीख पुकार मच गई। जुनावई थाना प्रभारी सुनील कुमार एवं दादों थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें