युवक की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। हादसे में कार की नंबर प्लेट मौके पर ही टूटकर गिर गई थी। मृतक युवक के पिता की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
दोस्त की बाइक मांग कर ले गया था
पिता ने बताया कि उनका बेटा अरुण चंदौसी दावत में जाने के लिए गांव के ही अपने दोस्त अजय की बाइक मांग कर ले गया था। ग्रामीण मेघ सिंह ने बताया कि अरुण पंजाब से घर आया था। उसकी शादी के लिए लड़की वाले देखने के लिए आने वाले थे। उसके पिता लल्लू सिंह दिव्यांग हैं। वह परिवार के पालन पोषण में पिता का सहयोग करता था। परिवार में अब उसकी मां, दो छोटे भाई व एक बहन रह गए हैं।
हेलमेट पहने होता तो बच सकती थी जान
ग्रामीणों ने बताया कि बाइक चला रहा अरुण हेलमेट नहीं पहने था। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। अगर हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती।