फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में हादसा: मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन किशोरों की मौत, परिजनों में कोहराम

Tue, 09 Sep 2025 03:09 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नाैर (संभल)

सार

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के जुलेपुरा बदायूं रोड पर सोमवार देर रात सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर तीन किशोरों की मौत हो गई। तीनों किशोर होटल से लौटते समय हादसे का शिकार हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुन्नाैर में हुए सड़क हादसे में तीन की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के जुलेपुरा बदायूं रोड पर सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर खड़े ट्रक में बाइक घुस जाने से तीन किशोरों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को  पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक अनिल निवासी गांव सोलाना जनपद हापुड़ सीमेंट के विद्युत पोल लेकर सिकंदराबाद से बरेली जा रहा था।

उसने ट्रक हाईवे पर खड़ा कर पहिये चैक करने लगा। रात एक बजे करीब नेहरू चौक स्थित दिल्ली दरबार होटल पर काम करने वाले तीन किशोर बाइक से अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। उनकी बाइक ट्रक में पीछे से जा घुसी।

बाइक चला रहा रिहान (18) पुत्र अलाउद्दीन निवासी रजपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। साथी हसनैन (16) पुत्र हाशिम अली और अरमान (16) पुत्र कल्लू निवासी थाना सहसवान, जिला बदायूं गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों घायलों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर सीओ दीपक तिवारी और प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह एएसपी अनुकृति शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें