फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, हादसे में दो लोगों की मौत, ट्राली चालक फरार

Sat, 01 Apr 2023 04:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, संभल(बबराला)

सार

प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि रात लगभग साढ़े दस बजे हादसा हुआ था। दो लोगों की मौत हो गई।  मृतक रेवती प्रसाद के पुत्र ऋषि पाल की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंटरनेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद आगरा हाईवे पर शुक्रवार की रात गांव कैल के पास ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार बदायूं जनपद के गांव सरेरा निवासी रेवती प्रसाद (60) व सुंदरलाल (58) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


बदायूं जनपद के गांव सरेरा निवासी रेवती प्रसाद अपने साथी सुंदरलाल के साथ बबराला से बहजोई की ओर जा रहे थे। शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे आगरा -  मुरादाबाद हाईवे पर स्थित गांव कैल के नजदीक कार ने ट्रैक्टर ने ओवरटेक करने का प्रयास किया।

इस दौरान कार ट्राली से टकरा गई। गति तेज होने के कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले कर गुन्नौर कोतवाली भेज दिया। सूचना पर मृतकों के परिजन गुन्नौर कोतवाली पहुंच गये।  मृतक रेवती प्रसाद के पुत्र ऋषिपाल की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि रात लगभग साढ़े दस बजे हादसा हुआ था। दो लोगों की मौत हो गई।  मृतक रेवती प्रसाद के पुत्र ऋषि पाल की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें