फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में मतदाता बोले: चुनाव जीतने के बाद मुद्दे धरे रह जाते हैं, लोगों को सोच समझकर वोट देना चाहिए

Thu, 04 Apr 2024 05:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम संभल जिले में हैं। टीम में स्थानीय नेताओं से बात कर उनके मुद्दे जाने। पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने अपनी बात खुलकर सामने रखी। कहा कि वह स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं। 
विज्ञापन
संभल के मतदाता और स्थानीय नेता अपनी बात रखते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' संभल जिले में पहुंचा। यहां टीम ने राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं से बातचीत की और पूछा की वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। अलग-अलग दलों के नेताओं ने इस पर खुलकर बातचीत की और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

विज्ञापन


पक्ष और विपक्ष दोनों ने ही अपनी-अपनी राय रखी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद संभल के एमजीएम कॉलेज में हुए कार्यक्रम में मतदाताओं ने कहा कि चुनाव से पहले उठाए गए मुद्दों को नेता भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी दलों के नेता चुनाव जीतने के लिए अपने- अपने मुद्दों को लेकर आते हैं।

उन्होंने कहा कि जनता का काम है कि सोच समझकर वोट करें। भाजपा नेता ने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं जनता तक पहुंच रही है। इसमें किसी भी प्रकार की जाति और धर्म को नहीं देखा जाता। विपक्षियों ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर वोट लेती है। नेताओं ने कहा कि संभल की एकता के लिए सभी प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


इसलिए यहां कोई दंगा या विवाद नहीं होता। एक मतदाता ने कहा कि संभल में अबतक सपा के सरकार में सड़क और कानून व्यवस्था कमजोर रही। भाजपा के शासनकाल में सड़क और कानून व्यवस्था सुधरी है। राजनीतिक दलों की चर्चा में सपा, कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा नेताओं ने विकास कार्य और सरकार की उपब्धियां गिनाईं। विपक्षी नेताओं ने कहा कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास हर क्षेत्र में सरकार फेल रही है। भाजपा नेता संजय सांख्यधर ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे संभल से होकर गुजर रहा है। 

औद्योगिक गलियारा भी बन रहा है। भाजपा नेता संजय गुप्ता पोली और सैय्यद शान अली ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि विकास, रोजगार कहां है। सपा के जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली ने कहा सरकार सबका साथ और सबका विकास का दावा करती है लेकिन ऐसा नहीं है।

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद ने कहा भाजपा की मानसिकता ठीक नहीं है। नवाब साद आदिल और मुजम्मिल हयात ने इंडिया गठबंधन का समर्थन किया। वहीं हाजी अंसार और हाजी असलम भाजपा की नीतियों से प्रभावित नजर आए। 

विकास की ओर जरुरत, सड़कों का हाल सुधरे

चंदौसी के स्टेशन रोड स्थित मालवीय चौक पर चाय पर चर्चा में लोगों ने व्यापारियों की समस्या, सुरक्षा, बिजली पानी, सड़क और रेल यातायात के मुद्दों को उठाया। कहा कि सांसद उनके बीच का होना चाहिए, जो व्यापारियों और आमजन की समस्याओं को समझे। साथ ही उनका निस्तारण कराए।

व्यापारी नेता प्रभात कृष्णा ने कहा कि सांसद ऐसा हो, जो चंदौसी का विकास करें। सत्येंद्र कुमार ने कहा कि चंदौसी की सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही है। इससे व्यापार प्रभावित होता है। प्रजीत कुमार लालू ने कहा कि विकास के नाम पर संभल लोकसभा पिछड़ी हुई है।

केंद्र सरकार ने यहां ध्यान नहीं दिया। व्यापारी नेता शाह आलम मंसूरी ने दूसरे शहरों से रेल कनेक्टिविटी जोड़ने की मांग की। कहा कि व्यापारिक दृष्टि से लोग दूसरे शहर में आते जाते हैं। पर्याप्त रेल साधन नहीं होने से परेशानी होती है। व्यापारी नेता अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि सांसद उनके बीच का होना चाहिए।

जो उनकी समस्याओं को समझकर संसद में उठाएं और उनका समाधान कराने का प्रयास करे। युवा नेता डॉ. विशाल चौहान ने कहा कि सांसदों की निष्क्रियता के चलते संभल जिला पिछड़ा है। सांसद की निष्क्रियता के चलते संभल से गजरौला तक रेलवे लाइन का प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पाया।

सांसद स्थानीय समस्याओं को संसद में उठाने वाला होना चाहिए। व्यापारी नेता हरिगोपाल वाष्र्णेय ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है। फूड विभाग हो या जीएसटी विभाग व्यापारी का शोषण व उत्पीड़न हो रहा है। जुर्माना व नोटिस के नाम पर वसूली रुकनी चाहिए। इस मौके पर सुहैल कुरैशी, अमन खुराना, पंड़ित सुशील बाबू प्रेम कुमार अरोरा, आदि रहे।

विज्ञापन


 

 

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें