फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी खोदने गई दो किशोरियां ढांग में दबीं, एक की मौत

Wed, 16 Mar 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
ढांग गिरी
विज्ञापन
पंवासा चौकी क्षेत्र के करीमपुर गांव में मंगलवार को सुबह दो किशोरियां मिट्टी की ढांग में दब गईं। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े तथा एक किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दूसरी किशोरी की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


बहजोई थाने के श्योराजपुर की मढ़ैया गांव निवासी रामप्रकाश की पुत्री प्रीता (12) करीमपुर में अपनी बुआ मूर्तिदेवी पत्नी रघुनाथ सिंह के यहां आई हुई थी। वह गांव की ही हमउम्र किशोरियों के साथ मिट्टी खोदने के लिए गई थी।

सुमन, सपना, अनीता, उषा के साथ मिट्टी निकालते वक्त साथ थीं। प्रीता व अनीता गहराई में जाकर मिट्टी खोदने लगीं राजवती पत्नी चंद्रपाल भी वहां थी। अचानक ढांग खिसक गई। दोनों किशोरियां दब गईं। आसपास मौजूद किशोरियों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


खेतों पर काम कर रहे अन्य ग्रामीण दौड़े तथा काफी कोशिशों के बाद दोनों किशोरियों को बाहर निकाल लिया। प्रीता की मौत हो चुकी थी। अनीता को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। प्रीता की मौत की खबर उसके परिवार वाले भी करीमपुर गांव पहुंच गए। परिवार में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें