फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सपाइयों ने किया समाजवादी चिंतक लोक बंधु राज नारायण को किया याद

विज्ञापन
बहजोई में लोक बंधु राज नारायण की जयंती मनाते सपाई। स्रोत-सपाई - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बहजोई। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कैंप कार्यालय पर लोक बंधु राज नारायण की जयंती मनाई। रविवार को जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार समेत अन्य पदाधिकारियों ने लोक नारायण के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोक बंधु राज नारायण ने अपना पूरा जीवन समाजवाद के सिद्धांतों, समानता, न्याय व मानवता के संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया। लोक बंधु मानते थे कि राजनीति सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, समाज परिवर्तन की सार्थक प्रक्रिया है। जिला महासचिव ने कहा कि उनका जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने सदैव गरीब, दलित, वंचित, मजदूर व किसानों के अधिकारों की बात कही। वहीं, सामाजिक असमानता व शोषण के खिलाफ उनकी आवाज ने अनगिनत लोगों को संघर्ष के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बैठक में जिला उपाध्यक्ष शोभित कुमार काका समेत जिला सचिव निसार अहमद, आकाश शंखधार व रवि शंखधार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें