फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राइफल मैन जसवंत सिंह रावत को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। महापुरुष स्मारक समिति एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राइफल मैन जसवंत सिंह रावत की जयंती सीता रोड के एक निजी अस्पताल में मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उन्हें नमन कर उनके जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्रा ने बताया कि भारत चीन युद्ध में शहीद जसवंत सिंह रावत को महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। आज वह जीवित नहीं है। फिर भी उन्हें जिंदा मानते हुए भारतीय सेना की तरफ से उनकी पोस्ट पर नाश्ता और दोपहर व शाम का भोजन दिया जाता है। उनके जूते रोज पालिश किए जाते हैं और ड्रेस प्रेस करके रखी जाती है। अध्यक्षता डॉ. महेश कुमार गुप्ता ने और संचालन डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डा. निशा गुप्ता, डॉ. नितिन कौशिक, अंकित बार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय, अनमोल मिश्रा, हिमांशु यादव, विकास यादव, अवधेश कुमार, सौरभ चौधरी, सुरेश चंद्र शर्मा, रितेश, विकास मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें