दमा दम मस्त कलंदर गीत पर आचार्य प्रमोद कृष्णम संग पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद भी जमकर थिरके। वह समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेने देर शाम ऐंचोड़ा कंबोह पहुंचे थे।
मुंबई से आए निकिता क्राकरी, सचिन वाल्मीकि, रमन कपूर की जोडी ने कल्कि के मंच पर गीत संगीत की शाम में कई प्रस्तुतियां दीं। शुरूआत रमन कपूर के गीतों से हुई। कैलाश खेर के चर्चित गीत तेरी दीवानी प्रस्तुत कर उन्होंने खूब तालियां बटोरी। इसी क्रम में उन्होंने मेरा सांई पेश कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
निकिता भी रमन कपूर से पीछे नहीं रहेे। लगा लूं गले और मैनू समझावा गीत पेश कर इन कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। इसके पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, आचार्य प्रमोद कष्णम, मौलाना अहमद रजा, महामंडलेश्वर भूपेंद्र गिरी, बाबा रामदेव ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
इस दौरान आसपास के गांवों के हजारों मौजूद रहे। कल्कि के जयकारे लगे।
संतों ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को सम्मानित किया - संत समिति द्वारा आचार्य प्रमोद कृष्णम को संतों का गौरव बताते हुए सम्मानित किया गया। श्रीकल्कि महोत्सव के समापन पर संतों ने कहा कि आचार्य हर धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने वाले संत है। वह सभी धर्मों के लोगों को सम्मान देते है। श्रीकल्कि महोत्सव में सभी धर्मों के लोग शिरकत करते हैैं। इसलिए संत समाज उनका सम्मान करता है।