संभल। चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग के निर्माण के लिए बृहस्पतिवार की देररात दूसरे दिन भी किसानों से बैनामा प्रक्रिया को पूरा कराया गया।
संभल के रजिस्टार अमित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात एक बैनामा हुआ था। बृहस्पतिवार की रात कई किसानों के बैनामा कराए गए हैं। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिक्रमा मार्ग के लिए जमीन क्रय करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी कराई जा रही है। किसानों को सहमति पत्र पहले ही दिए जा चुके थे। अब बैनामा प्रक्रिया को पूरा कराया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर बैनामा प्रक्रिया के दौरान राजस्व लेखपाल मौजूद रहे। मालूम हो 38 गांवों में 33.84 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी है। इसमें करीब तीन हजार किसान बैनामा कराएंगे। संवाद