फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एनआरसी में कम बच्चे भेजने पर रोका गुन्नौर व असमोली के सीडीपीओ का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)।
विज्ञापन

पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में बच्चों के बेड खाली न रहें। यह बात डीएम मनीष बंसल ने कही। वह बुधवार को कैंप कार्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। डीएम ने कहा एनआरसी में बच्चों को भेजें। साथ ही एनआरसी वार्ड में बच्चों को खेलने के लिए जरूरी खिलौने भी रखे जाएं।
चिकित्सक से कहा कि एनआरसी में बच्चों से जुड़ी दवाइयों की डिमांड अस्पताल में भेजें, जिससे कि समय पर दवाइयों की उपलब्धता रहे। इस बीच एनआरसी में कम बच्चे भेजने पर गुन्नौर व असमोली के सीडीपीओ का वेतन रोकने को कहा। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर विद्युतीकरण व आंतरिक विद्युतीकरण को लेकर भी जानकारी ली। कहा कि पोषण ट्रैकर एप पर बच्चों के वजन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का गृह भ्रमण 95 प्रतिशत से कम होने पर संबंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच को लेकर डीएम ने कहा कि सात से कम हीमोग्लोबिन वाली किशोरियों को चिंह्ति कर उनकी सूची सीएमओ को भेजें। सीएमओ से कहा कि चिकित्सक कम हीमोग्लोबिन वाली किशोरियों के घरों पर विजिट कर देख लें। विकासखंड जुनावई, संभल व असमोली की हीमोग्लोबिन मशीन को चेक कराने को भी कहा। लक्ष्य के सापेक्ष कम निरीक्षण पर मुख्य सेविका मालती यादव का 2 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा समेत डीपीओ धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, एसीएमओ डॉ. पंकज कुमार विश्नोई, डीआईओ बृजेश कुमार, डीएसओ नरेंद्र तिवारी व जिले भर के बीडीओ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें