फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मिस्र के मुसलमानों को गले लगाते मोदी, हिंदुस्तान के मुसलमानों को क्यों नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ पर झूठ बोल कर देश को गुमराह करने का काम करते हैं। वह मिश्र, पाकिस्तान में जाकर मुसलमानों को गले लगाते हैं, लेकिन हिंदुस्तान में नहीं। ऐसा क्यो। पीएम मोदी कहते हैं कि यहां वह कपड़े से पहचान लेते हैं। यह दोहरा मानदंड ठीक नहीं है।
विज्ञापन

वह एक दिवसीय दौरे पर यहां जिगर कॉलोनी स्थित एक बारात घर में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म के लोगों से लड़ाने का काम करते हैं। एक जाति के लोगों को दूसरी जाति के लोगों से लड़ाने का काम करती है। कार्यकर्ताओं से कहा कि इसका नाम भारतीय झगड़ा पार्टी है। संजय सिंह ने कहा कि नफरत फैलाने वाली यह पार्टी 2024 में सत्ता से बाहर हो जाएगी। इसे हराने के लिए सभी को एक मंच पर आना होगा।
दस साल में न तार बदले गए न तार
सांसद संजय सिंह ने कहा कि पिछले दस साल में न बिजली के तार बदले न ट्रांसफार्मर। न टूटे हुए खंभे बदले गए। बिजली कटौती प्रदेश में बड़ी समस्या बन चुकी है। पूर्वांचल के कुछ जिलों में गर्मी से सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हालही में मोदी सरकार ने रात में बिजली का बिल 30 फीसदी महंगा करने का तुगलगी फरमान जारी किया है। आम आदमी पार्टी संसद से सड़क तक इसका पुरजोर विरोध करेंगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपने चंद दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी दो जुलाई से पूरे प्रदेश में बत्ती गुल अभियान चलाएगी। इससे पहले उनके यहां पहुंचने पर रुहेलखंड प्रांत से विजयी होकर आए नगर पंचायत चेयरमैंनों, सभासदों का ससम्मान स्वागत किया गया। बैठक मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष मोहम्मद हैदर, पाकबड़ा चेयरमैन मो. याक़ूब, शिवकुमार राय, अजय कुमार, रीता पाल, बबीता, ममता, राजकुमारी, फूलवती, रामवती, निशा, विनोद, हेमलता, आरती, राबिया आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. नजरुद्दीन मलिक ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें