फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहजोई व बनियाखेड़ा के बीडीओ व एडीओ पंचायत का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा में परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से होकर गुजर रहीं हाई व लो टेंशन लाइन पर फोकस रहा। वहीं आंगनबाड़ी केंद्राें का निर्माण शुरू नहीं होने पर बहजोई के बीडीओ ओमवीर सिंह व एडीओ पंचायत समेत ब्लॉक बनियाखेड़ा की बीडीओ ज्योत्स्ना व एडीओ पंचायत के वेतन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि 18 फरवरी तक निस्तारण न होने पर एसई समेत जिले भर के सभी विद्युत एक्सईएन डीएम दफ्तर पर जन सुनवाई में रहकर प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी देंगे। वहीं, ग्राम खेरिया रुद्र के विद्यालय में डैम प्रूफ की गुणवत्ता में कमी मिलने पर बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक निर्माण सचिन सक्सेना समेत ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।
इस बीच, वर्ष 2024-25 के आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण शुरू न करने पर सीडीओ गोरखनाथ भट्ट की ओर से ब्लॉक बहजोई के बीडीओ ओमवीर सिंह व एडीओ पंचायत समेत ब्लॉक बनियाखेड़ा की बीडीओ ज्योत्स्ना व एडीओ पंचायत के वेतन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें