फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यता की रसीद मांगी तो राशिद अल्वी से भिड़ गए कांग्रेसी

Sat, 17 Dec 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन
सदस्यता की रसीद का क्या मांगी पद नजरअदांज कर कांग्रेसी उन्हीं से भिड़ गए। चुनाव कैंपेन कमेटी की बैठक से पहले ही हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेसियों ने बैठक का ही बायकॉट कर दिया। बिना बैठक कर राशिद अल्वी वापस लौट गए। उन पर दो लाख रुपये लेकर टिकट दिलवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मंडल में कांग्रेस की चुनावी कैंपेन कमेटी ने संभल विधानसभा क्षेत्र में रविवार को जनसभा बुलाई थी। जनसभा को कांग्रेस में टिकट दावेदार आतिर हुसैन और कौशल सर्राफ ने मिलकर आयोजित किया था। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी सभा के मुख्य अतिथि हैसियत से शामिल हुए। लेकिन इस सभा को लेकर कांग्रेस के स्थानीय संगठन को कोई तवज्जो नहीं दी गई। इसे लेकर अधिकतर कांग्रेसियों में रोष था। रोष व्यक्त करने वालों ने नगर पालिका मैदान में हो रही राशिद अल्वी की सभा का बायकाट कर दिया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में राशिद अल्वी के आने का इंतजार करने लगे। गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता होनी थी। 

प्रेसवार्ता के बाद जैसे ही मीडियाकर्मी बाहर निकले तो कांग्रेसियों ने राशिद अल्वी से अपनी शिकवा - शिकायत शुरू कर दी। सीधे-सीधेे राशिद अल्वी पर आरोप लगाए। आक्रामक अंदाज में उनसे कहा - जिस आतिर हुसैन के बुलावे पर आप आए हैं, वह तो कांग्रेस के  एक रुपये के मेंबर भी नहीं हैं। इस पर राशिद अल्वी ने सवाल पूछने वालों पर पलटवार कर दिया। अल्वी बोल पड़े - क्या आपके पास कांग्रेस की सदस्यता वाली चवन्नी की रसीद है।
विज्ञापन


इसी बात पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राजेश्वरी त्यागी भिड़ पड़ीं। कुछ ही देर में हंगामा खड़ा हो गया। बैठक शुरू होने से पहले ही बिखर गई। हंगामे के दौरान तमाम कांग्रेसी राजेश्वरी त्यागी को समझा रहे थे जबकि वे अपने पूरे तेवर में थीं। उनका कहना था कि कांग्रेस में राशिद अल्वी गुटबाजी बढ़ा रहे हैं। पुराने कांग्रेसियों को नजर अंदाज किया जा रहा है। आरोप लगाया कि उन्होंने टिकट के लिए दो लाख रुपये लिए हैं। 

इस बारे में जब राशिद अल्वी से बातचीत की गई तो उन्होंने गेस्ट हाउस में हुए हंगामे को पार्टी का अंदरूनी मामला बताकर किनारा कर लिया और चंद पलों में ही कांग्रेसियों के बीच से वह गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेस संगठन को किनारे करके कार्यक्रम किया गया है।

मैं कांग्रेस के किसी कार्यक्रम के खिलाफ नहीं हूं लेकिन क्या अब ऐसा होगा कि जिले में कार्यक्रम हो और जिलाध्यक्ष से पूछा भी न जाए। क्या वफादार कार्यकर्ताओं का अपमान आतिर हुसैन जैसे लोगों के लिए किया जा रहा है जो पार्टी के प्राइमरी मेंबर तक नहीं है। मैं पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इस पूरे मामले से अवगत कराऊंगी। पार्टी अगर किसी नई लाइन पर है तो उसकी नीति साफ होनी चाहिए।
विज्ञापन

- विमलेश कुमारी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें