फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिरनी में यात्री शेड में मिला साधु का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन(संभल)। खिरनी मोहिउद्दीनपुर तिराहे के पास बने यात्री शेड में साधु का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर तिराहे पर यात्री शेड स्थापित है। खिरनी गांव का निवासी एक युवक टहलने के लिए गुरुवार की सुबह में घर से निकला था। शेड में एक साधु का शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जहां शव मिला उससे पचास मीटर की दूरी पर ही खिरनी चौकी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखा और आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक साधु बीमार थे और बुधवार की शाम को खिरनी में ही टहल रहे थे। एक डाक्टर से उन्होंने दवाई भी ली थी। यह दवाई शव के पास भी मिली है।
विज्ञापन

हयातनगर थाने के इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि आसपास के साधू संतों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया था लेकिन कोई पहचान नहीं सका। अब तक मिली जानकारी के अनुसार साधू बीमार थे और उनके पास से जो बैग मिला है उसमें पहचान संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें