फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर काली मंदिर के पास दो अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने पहुंच घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के थाना जरीफनगर के गांव सोंबुड़ी निवासी पप्पू अपनी पत्नी राजो व पुत्री पूनम के साथ बाइक से जनपद बुलंदशहर के गांव सिसई अपनी ससुराल जा रहा था। तभी गुन्नौर थाना क्षेत्र के ईसमपुर डांतड़ा मोड़ पर बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू, राजो व पूनम घायल हो गए। पुलिस ने पहुंच घायलों को सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया।
वहीं बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव धर्मपुर निवासी मुनीश खां, यूनिस खां व उनकी पत्नी नसरीन बाइक से बदायूं के थाना इस्लामनगर जा रहे थे। जब बाइक सवार काली मंदिर के पास पहुंचे, उनकी बाइक कार की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में तीनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें