फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Mon, 14 Nov 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी के मोहल्ला मनिहारों वाली मिलक निवासी बाइक चालक नेकपाल (35) पुत्र धूम सिंह की मौत हो गई। बाइक सवार पृथ्वीपाल पुत्र आशाराम और महेश पाल पुत्र भूकन घायल हो गए।
विज्ञापन

चंदौसी से संभल की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। बिलारी के मनिहार वाली मिलक निवासी बाइक चालक नेकपाल पुत्र धूम सिंह की मौत हो गई। धूम सिंह बाइक से अपने रिश्तेदारों के साथ शादी समारोह में फरीदपुर जा रहा था। बाइक सवार पृथ्वी पाल पुत्र आशाराम और जनपद रामपुर के शाहबाद निवासी महेशपाल पुत्र भूकन गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों की मदद से परिजनों के मोबाइल नंबर हासिल कर सूचना दी। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नेकपाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद शादी समारोह में जाने के लिए तैयार महिलाएं घटना स्थल पर पहुंच गईं। हाहाकार मच गया। करुण रुदन से राहगीर भी गमगीन नजर आए। ट्रक चालक घटना के बाद ट्रक समेत फरार होने में कामयाब हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें