फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल बाद वीनस मिल की चिमनियों से उठा धुआं

Mon, 13 Nov 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
वीनस शुगर मिल मझावली के पेराई सत्र का उदघाटन करते कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान।
विज्ञापन
सात साल के बाद रविवार को वीनस शुगर मिल मझावली का शुभारंभ जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के सानिध्य में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, समाज कल्याण राज्य मंत्री  गुलाब देवी आदि ने विधिविधान  से किया।जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महराज सुबह वीनस शुगर मिल मझावली परिसर में पहुंचे। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल आदि पहुंचे। मिल के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार सिंह, अध्यक्ष अनुपम सिंह, ईडी धमेंद्र चौधरी, सीजीएम जीएस सिरोही, मिल प्रबंधक बालेंद्र चौधरी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। जगद्गुरु शंकराचार्य व तीनों मंत्रियों ने फीता काटकर शुभारंभ किया। बाद में मिल का बटन दबाकर व चेन में गन्ना डालकर मिल को शुरू कर दिया। इसके साथ ही सात साल से बंद चीनी मिल एक बार फिर शुरू हो गई। गन्ना पेराई का कार्य शुरू हो गया। यहां मौजूद सैकड़ो किसानों, अतिथियों ने ताली बजाकर स्वागत किया। मिल प्रबंधन ने भी एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इसके बाद ही सभी अतिथि मिल परिसर में बनाए गए मंच पर पहुंचे। जिसमें मिल प्रबंधन की ओर से बताया कि मिल 25 सालों से चल रही है, पेराई सत्र 2010-11 में मिल बंद हो गई थी, जिसे अब पेराई सत्र 2017-18 में शुरू किया गया है। प्रबंध निदेशक अतुल कुमार सिंह ने किसानों को विश्वास दिलाया कि किसानों की अपनी मिल है, पिछला सारा भुगतान किसानों को दिया जाएगा। 


भाजपा राजेश सिंघन ने मंच संभालते हुए कहा कि किसानों की खुशहाली में ही क्षेत्र की खुशहाली छिपी है। इसके बाद अतिथियों ने संबोधित किया। समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहाकि गन्ना मंत्री सुरेश राणा, कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का मिल शुरू कराने में विशेष योगदान रहा है। इस मौके पर परमेश्वर लाल सैनी, आमोद वार्ष्णेय, सुरेश सैनी, मोरमुकुट वार्ष्णेय, ओमवीर सिंह खड़गवंशी, अरविंद गुप्ता, सीजीएम (गन्ना) वेदप्रकाश चौहान, जीएम (गन्ना) मल्लन, डीजीएम (गन्ना) शाहिद खान समेत सैकडों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें