चंदौसी। नवरात्र पर मंदिरों में उमड़े वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंदिर पुजारियों ने एहतियात के तौर पर स्वयं व्यवस्था बना ली है। भीड़ अनियंत्रण और कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारी कर ली गई है। पुजारियों का कहना है कि प्रशासन से मिलने वाले दिशा-निर्देशों का पालन भी अवश्य कराया जाएगा।
नवरात्र 13 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। चंदौसी में नवरात्र पर प्रमुख रूप से श्री सिद्धिदात्री नवदुर्गा रामबाग धाम, सीता रोड स्थित बगिया देवी मंदिर, कैथल गेट स्थित श्रीदेवी गंगा मंदिर, मौलागढ़ स्थित प्राचीन कंकाली देवी, जारई गेट स्थित देवी मंदिरों में पूजन होता है। नवरात्र के दिनों में मंदिरों में भारी भीड़ रहती है।
बताया कि कोरोना से बचाव के लिए मंदिर के अंदर एक समय में पांच ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर में प्रवेश से पहले हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा। परिसर में श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी का पालन कराया जाएगा। मंदिर में किसी को भी घंटा बजाने की आज्ञा नहीं होगी। रोकथाम के लिए घंटों के ऊपर कपड़ा बांध दिया जाएगा। बिना मास्क के मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।